लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर – मानसूनी बारिश के कारण शहर में हुए जलभराव की स्थिति को देखते हुए भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) के कमिश्नर कनिष्क कटारिया ने शहर का निरीक्षण किया और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पानी निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में कराए जा रहे सौंदर्यकरण कार्यों की भी समीक्षा की और अतिक्रमण हटाकर सड़कों की चौड़ाई करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि सभी एजेंसियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
भरतपुर में सुबह से ही बारिश हो रही है , बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। शहर की सड़कों के साथ कही कॉलोनी जलमग्न हो गई है, किसान भवन के सामने की सड़क तालाब बनने के साथ साथ संभागीय आयुक्त कार्यालय और निवास के सामने पानी जमा हो गया है।मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र के मुख्य द्वार पर भी बारिश के पानी जमा होने से परेशानी खड़ी हो गई है।
शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) के कमिश्नर कनिष्क कटारिया ने शहर का निरीक्षण किया और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पानी निकासी के निर्देश दिए।शहर में सड़कों की चौड़ाई के दौरान अतिक्रमण को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा है कि शहर में कराए जा रहे सौंदर्यकरण कार्यों को जल्द पूरा होगा इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ।
