Home latest कलेक्ट्रेट क्लर्क की दोस्त ने जहर देकर हत्या, परिजन ने किया आरोप

कलेक्ट्रेट क्लर्क की दोस्त ने जहर देकर हत्या, परिजन ने किया आरोप

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

भरतपुर: कलेक्ट्रेट में तैनात महेश सिंह (33) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने महेश के दोस्त विश्वेंद्र सिंह और अन्य पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मामला हलैना थाना इलाके का है। आरोप है कि महेश ने विश्वेंद्र को सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बनाया था और उसने उसे लाखों रुपए उधार दिए थे। बुधवार शाम विश्वेंद्र ने महेश को अपने पास बुलाया और ड्रिंक में जहर मिलाकर पीला दिया।

महेश ने पीड़ित अवस्था में अपनी पत्नी प्रिया को फोन कर मदद मांगी और कहा कि “ये लोग मुझे मार देंगे।” महेश के पिता राजेंद्र सिंह ने इसके बाद पता लगाया कि विश्वेंद्र उसे अस्पताल ले जा रहा है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे, तब तक महेश की मौत हो चुकी थी।

SHO रामावतार मीणा ने बताया कि परिजनों ने विश्वेंद्र और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है।

महेश कलेक्ट्रेट में UDC के पद पर तैनात थे। उनके जीजा मनदीप सिंह के मुताबिक, महेश और विश्वेंद्र की दोस्ती महज चार महीने पहले हुई थी। महेश ने अपने दोस्त को कई लाख रुपए उधार दिए थे।

मनदीप ने आरोप लगाया कि विश्वेंद्र और उसका साथी अरविंद महेश को गाड़ी में बैठाकर अमोली टोल प्लाजा ले गए और वहां जहर मिलाकर ड्रिंक पिलाई।

महेश की शादी दो साल पहले प्रिया से हुई थी। उनके परिवार में पिता राजेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त आर्मी), मां हरदेई, बड़ा भाई नवीन (सेना में) और दो बहनें हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version