Home latest पीएम मोदी की सभा में वसुंधरा राजे के तेवर चर्चा में, सोशल...

पीएम मोदी की सभा में वसुंधरा राजे के तेवर चर्चा में, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0
बांसवाड़ा सभा में पीएम मोदी और वसुंधरा राजे के तेवर चर्चा में
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे के दौरान मंच पर एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। जब पीएम मोदी मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद सभी नेता हाथ जोड़कर खड़े नज़र आए, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने अलग अंदाज में दिखाई दीं। मोदी हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे, जबकि राजे हाथ बांधे खड़ी रहीं।
यह दृश्य कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे वसुंधरा राजे के पुराने तेवरों से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद न मिलने के बाद राजे अब अपने स्वाभिमान के साथ जीने का संदेश दे रही हैं।
राजनीतिक हलकों में भी इस वीडियो को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। कई लोग इसे भाजपा की अंदरूनी सियासत से जोड़कर देख रहे हैं, तो कई इसे राजे की व्यक्तिगत शैली और आत्मसम्मान का प्रतीक बता रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे की भूमिका महत्वपूर्ण थी इसे नकरा नहीं जा सकता, एक तरह से भाजपा में वह मुख्यमंत्री पद की स्वाभाविक दावेदार भी थी लेकिन जब  मुख्यमंत्री बनाने की बारी आई तो उन्हें दरकिनार कर दिया गया, अभी उन्हें कोई सम्मानजनक स्थिति नहीं है, ऐसे में आज उन्होंने अपने तीखे तेवर से प्रधानमंत्री को अवगत करा दिया। जब मोदी जी  मंच पर पहुंचे तो  राज्यपाल सहित अधिकांश नेता हाथ जोड़कर खड़े थे लेकिन वसुंधरा राजे हाथ बांधे  खड़ी रही, मोदी जी उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे, राजे ने अपनी बात रखी मोदी ने खड़े रह कर उनसे बातचीत की। इसीलिए सत्ता के गलियारों में वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चाओं का दौर भी गर्म हो गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version