Home latest कलेक्टर की जनसुनवाई में 58 लोग पहुंचे शिकायत लेकर

कलेक्टर की जनसुनवाई में 58 लोग पहुंचे शिकायत लेकर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ज्यादातर ने अतिक्रमण की समस्या बताई; सभी विभागों के अधिकारी भी रहे मौजूद

भरतपुर। कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में कुल 58 परिवादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर कमर चौधरी ने सभी परिवादियों को सुना। ज्यादातर परिवादी ग्रामीण इलाकों से पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायतें अतिक्रमण की सामने आई। सभी शिकायतों को लेकर कलेक्टर ने उनका निस्तारण का आश्वासन दिया।
कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट से जनसुनवाई शुरू की गई।

जिसमें 58 परिवादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ज्यादातर मामले अतिक्रमण के सामने आए। लोगों ने रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायत की, साथ ही जमीन पैमाइश के भी कई मामले सामने आए। कई परिवादी पेयजल की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी परिवादियों को सुना गया। सभी की शिकायत लेकर संबंधित अधिकारियों से तुरंत निस्तारण करवाया जाएगा।

हर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई की जाती है। जहां पूरे जिले के परिवादी अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। आज ज्यादातर ग्रामीण इलाके के परिवादी अपनी समस्याएं लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। जहां कलेक्टर कमर चौधरी ने सभी की समस्याएं सुनी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version