Home latest जीव दया के रूप में मनाया उपप्रवर्तक, गुरुदेव कोमल मुनि का 45वां...

जीव दया के रूप में मनाया उपप्रवर्तक, गुरुदेव कोमल मुनि का 45वां अवतरण दिवस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्री अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ के आह्वान पर हुए दो दिवसीय जीव दया कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) उपप्रवर्तक, गुरुदेव कोमल मुनि मसा का 45वां अवतरण दिवस श्री अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ के आह्वान पर दो दिवसीय जीव दया कार्यक्रम आयोजित हुए। मंडल के संरक्षक अनिल खटोड़, अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी, परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब ने बताया की प्रथम कार्यक्रम चंदनबाला महिला मंडल अंबेश द्वारा सीताराम गौशाला काईन हाउस में आयोजित हुआ वही दूसरा कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा रामधाम गौशाला में गौ सेवा का कार्य कर गुरुदेव के आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामना की गई।

चंदनबाला महिला मंडल अंबेश की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला वागरेचा ने कहा की नवकर महामंत्र उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी ने गौ माता को चारा, लापसी खिलायी व अवतरण दिवस पर गुरुदेव को दीर्घायु देने की कामना की। इस दौरान संरक्षिका श्रीमती पुष्पा सूर्या, पुष्पा संचेती, उपाध्यक्ष नीता खटोड़, मंत्री किरण हिरण, कोषाध्यक्ष सुनीता सूर्या, शिक्षामंत्री अनिता खाब्या, कार्यकारीनी सदस्य आशा कूकड़ा, अलका बम्ब, सीमा भलावत, सरोज बाफना, लक्ष्मी भलावत आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा रामधाम में गो माता को गुड, हरा चारा खिलाकर गुरुदेव कोमल मुनि का अवतरण दिवस मनाया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब ने बताया की जैन धर्म में, जीव दया (सभी जीवित प्राणियों के प्रति दया) को बहुत महत्व दिया जाता है। इस दौरान शांति भवन श्री संघ के संरक्षक नवरतनमल बम्ब, परिषद के जिला उपाध्यक्ष ललित बोहरा, पिंटू खटोड़, अनिल बापना आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version