Home latest धर्मेंद्र सेन वरिष्ठ पत्रकार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित

धर्मेंद्र सेन वरिष्ठ पत्रकार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गुरला, चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सेन (दैनिक भास्कर, भूपालसागर) को 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उन्हें सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कलेक्टर आलोक रंजन, एसपी मनीष त्रिपाठी, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट और जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पत्रकारिता में निरंतर अथक परिश्रम के लिए दिया गया।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सत्यनारायण सेन, गुरला और संपूर्ण सेन समाज ने धर्मेंद्र सेन को हार्दिक बधाई प्रेषित की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version