Home crime कांग्रेस संगठन विस्तार अभियान: 200 विधानसभा क्षेत्रों में ऑब्जर्वर नियुक्त

कांग्रेस संगठन विस्तार अभियान: 200 विधानसभा क्षेत्रों में ऑब्जर्वर नियुक्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  ‘संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान तेज

 उनियारा (दुर्योधन मयंक) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए बड़ा कदम उठाते हुए राज्य की 200 विधानसभा क्षेत्रों में ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर शुरू किए गए ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का उद्देश्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और मजबूत करना बताया गया है।

प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता आर. सी. चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ऑब्जर्वर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और अभियान को सफल बनाएंगे।

कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची में कई नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें शामिल हैं—

  • विराटनगर विधानसभा: सागर मावर
  • दातारामगढ़: हरिशंकर जांगिड़
  • टोंक: कमलेश गुर्जर
  • देवली-उनियारा: ईश्वर कोहिवाल
  • निवाई: राजेन्द्र चौधरी
  • मालपुरा: हुसैन सुल्तानिया

इन नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

संगठन को मजबूत करने का दावा

विराटनगर विधानसभा के नए ऑब्जर्वर सागर मावर ने पीसीसी कार्यालय में स्वागत के दौरान पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस पहल को कांग्रेस संगठन की आगामी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version