Home crime टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा(दुर्योधन मयंक) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा कुमारी के निर्देशन में उनियारा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। सहायक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल फोन और अलग-अलग नंबरों के जरिए चैनल बनाकर लोगों को निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल मीणा (26) पुत्र कन्हैया लाल मीणा निवासी लसाड़िया, थाना अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने दोस्तों और परिचितों के बैंक खातों का उपयोग कमीशन के आधार पर करता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ठगी की राशि को कई बैंक खातों में ट्रांसफर कराया और इसके लिए 8 फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। अब तक की जांच में करीब 10 लाख रुपये की साइबर ठगी सामने आई है। आरोपी के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 8 शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में उनियारा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कप्तान सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version