लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
101 मरीजों की हुई एक्स-रे जांच, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाऊ में बुधवार को “100 डे टीबी मुक्त कैंप” का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में कुल 101 मरीजों के एक्स-रे किए गए तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित करना रहा।
यह कैंप जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. श्रवण राव के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. सरोज, डॉ. मनफूल पूनिया, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील हर्ष, टीबी कोऑर्डिनेटर कैलाश भाखल, ब्लॉक सुपरवाइजर सुरेंद्र बेड़ा एवं लैब टेक्नीशियन देवाशीष का विशेष योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त पीएचसी स्टाफ रामदेव (नर्सिंग ऑफिसर), शारला (एएनएम), जय सिंह (फार्मासिस्ट), मनीष (एलटी), राजेश, चंदा (नर्सिंग ऑफिसर), लिछमा (एएनएम) सहित क्षेत्र के समस्त सीएचओ और आशा सहयोगिनियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
राज्य सरकार द्वारा संचालित इस अभियान का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। सामूहिक प्रयासों से यह शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
