Home latest जिला प्रमुख ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिला प्रमुख ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने ग्राम पंचायत मुख्यालय बनेठा एवं सुरेली में मंगलवार को ग्राम का अवलोकन कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर गोबर की रेवड़िया ,कचरो के ढेर, तथा नालियों में साफ सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विकास अधिकारी उनियारा तथा ग्राम पंचायत प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारियों को कीचड़ निपटान के निर्देश दिए। जिला प्रमुख बंसल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठा का निरीक्षण करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे सफाई नहीं मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए l इसी प्रकार जिला प्रमुख बंसल ने ग्राम पंचायत मुख्यालय सुरेली में भी स्वच्छता व जिला परिषद मद से स्वीकृत राशि से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।तथा विकास अधिकारी उनियारा शंकर लाल मेघवाल व ग्राम विकास अधिकारी सुरेली मुकेश चौधरी से कार्यो की प्रगति जानी। तथा स्वच्छता के लिए साफ सफाई व कीचड़ निपटान के लिए निर्देश दिए।साथ ही स्वच्छता मद से प्राप्त आवंटित राशि को स्वच्छता कार्यों के लिए ही खर्च करने के आवश्यक निर्देश भी दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version