- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: मनीष पारीक | स्थान: नावां सिटी
नावां सिटी। डीडवाना जिले के जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने शुक्रवार को नावां उपखंड के ग्राम भांवता में बनने वाले विद्युत विभाग के जीएसएस (Grid Sub Station) के लिए भूमि पट्टा जारी किया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPNL) को जीएसएस निर्माण हेतु 2.50 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई थी।
उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन के बाद जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अधीक्षण अभियंता, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को जीएसएस का पट्टा प्रदान किया गया है।
इस कदम से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- Advertisement -














































