लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
डेयरी की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की की सराहना
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को भीलवाड़ा डेयरी प्लांट का भ्रमण कर विभिन्न विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहकारिता, डेयरी और पशुपालन विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।
डेयरी प्रबंध संचालक दिव्यम कपूरिया ने बताया कि नरेगा के तहत एसटी/बीपीएल परिवारों को पशु घर, पशु खेली, भंडार, अजोला फार्म और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण पर ₹3 की अनुदान राशि दी जा रही है।
संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग ने बताया कि आपातकालीन हेल्प नंबर 1962, मोबाइल पशु वाहन, कृत्रिम गर्भाधान और एफएमडी टीकाकरण को बेहतर बनाने हेतु भीलवाड़ा डेयरी के साथ समन्वय किया जा रहा है।
साथ ही, डेयरी समितियों के लिए डीएमएफटी फंड से भवन और गोदाम निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
कलक्टर को यूएचटी प्लांट, गुलाबपुरा स्थित नवनिर्माणाधीन कैटल फीड प्लांट, और एनपीडीडी योजना की प्रगति के बारे में अवगत कराया गया।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत सरस बूथ, सरस मित्र समिति पंजीकरण, और नए सदस्य जुड़ाव पर भी चर्चा हुई।
कलक्टर संधू ने डेयरी द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सराहना की और उनके विस्तार पर बल दिया।
बैठक के बाद उन्होंने डेयरी प्लांट एवं नव उद्घाटित यूएचटी प्लांट का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक आलोक चौधरी, उप रजिस्ट्रार अरविंद ओझा, संयुक्त निदेशक आशुतोष मेहता, विशेष लेखा परीक्षक गोपाललाल टेलर एवं इफको के लालाराम जाट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
