Home latest जेएसजी व संगिनी भीलवाड़ा मेन ने 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री...

जेएसजी व संगिनी भीलवाड़ा मेन ने 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण कि

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मेन एवं संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन के संयुक्त तत्वावधान में सेवा ही धर्म है की भावना को साकार करते हुए शास्त्रीनगर स्थित 36 मैन सेक्टर पर जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र गोखरू व अध्यक्ष प्रदीप साँखला ने बताया कि सेवा कार्य ही संगठन की आत्मा है, और इसी उद्देश्य से जेएसजी सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए तत्पर रहता है। संगिनी अध्यक्ष पुष्पा गोखरू व सचिव प्रमिला गोखरू ने बताया की समाज के वरिष्ठ नागरिकों व माताओं की सेवा ही सच्चे धर्म का प्रतीक है।

संगिनी टीम ने पूरे समर्पण व भाव से इस आयोजन को सफल बनाया। सचिव अनिल चौधरी ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरित किया। मनीष बम्ब ने बताया कि राशन किट में 30 परिवारों को आटा, दाल, चावल, शक्कर, तेल एवं नकद राशि दी गयी। सेवा, सहयोग और संवेदना की यह प्रेरणादायी पहल समाज में मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा। कार्यक्रम के प्रायोजक राजेन्द्र पुष्पा गोखरू रहे।

इस दौरान निर्मल खजांची, महावीर मेहता, पुनीत मेहता, अशोक जैन, बलवीर डागलिया, शरद चंद्र गोखरू, बी.के. जैन, गिनी टीम से उपाध्यक्ष मनीषा खजांची, सहमंत्री सोनल मेहता, कोषाध्यक्ष शकुंतला सांखला, तथा ममता जैन, निर्मला बूलिया, बसंता लता मेहता, बबीता मेहता, उर्मिल जैन, शिल्पा बाफना, टीना हिरण, प्रीति बोहरा, चेतना चपलौत, नीलम डागलिया, जूली सूरिया, जिमी जैन, अंजना ओरडिया, अलका बम्ब, अरुणा पोखरणा, प्रमिला सकलेचा, किरण सेठी सहित अनेक संगिनी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version