Home latest जीतो भीलवाड़ा चैप्टर लेडिज विंग के दो दिवसीय ट्रेड फेयर उड़ान का...

जीतो भीलवाड़ा चैप्टर लेडिज विंग के दो दिवसीय ट्रेड फेयर उड़ान का आकर्षक समापन

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

महिलाओं उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन, लोगों ने उत्पाद देख बढ़ाया मनोबल

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जीतो भीलवाड़ा चैप्टर लेडिज विंग द्वारा महिला उद्यमिता प्रोत्साहन के लक्ष्य से आयोजित दो दिवसीय ट्रेड फेयर उड़ान का समापन हुआ। जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष नीता बाबेल ने बताया कि ट्रेड फेयर के दूसरे दिन सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, उद्यमियों, महिलाओं एवं युवाओं की उपस्थिति रही। इस ट्रेड फेयर का उद्देश्य स्थानीय एवं बाहरी उद्यमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना रहा, जहाँ वे अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार कर स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। इस मेले में वस्त्र, ज्वेलरी, हस्तशिल्प, घरेलू सजावट, जैविक उत्पाद, खाने-पीने की वस्तुएं, एवं बच्चों के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं की गई थी।

इससे स्थानीय व्यवसायियों को ग्राहकों से सीधा जुड़ाव मिला उन्हें अपने उत्पादों का प्रमोशन करने का अवसर मिला है। जीतो लेडीज विंग की मुख्य सचिव अर्चना पाटोदी के अनुसार ट्रेड फेयर से छोटे एवं मझोले उद्योगों को अपनी पहचान बनाने का अवसर भी मिलता है। साथ ही उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों की विविधता एवं गुणवत्ता का तुलनात्मक अवलोकन करने का लाभ प्राप्त होता है। ट्रेड फेयर में विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं, लाइव डेमो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इससे प्रतिभागियों में उत्साह बना रहा एवं दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन का भी अवसर प्राप्त हुआ।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे फेयर का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा ताकि स्थानीय प्रतिभाओं, व्यवसायों एवं स्टार्टअप्स को एक बेहतर प्लेटफॉर्म प्राप्त हो सके। आयोजन को सफल बनाने में जीतो लेडीज विंग चेयर पर्सन नीता बाबेल, चीफ सैक्टरी अर्चना पटौदी, उड़ान कन्वीनर किरण चोरड़िया, ऊषा काला, वनिता बाबेल, श्वेता हिरण और इवेंट मैनेजर नेहा सिंघवी का पूरा सहयोग रहा। शाम को मनोरंजन का विशेष आयोजन रहा उसमे स्पॉन्सर नीतू ओस्तवाल और नीतू चोरड़िया, नीता बाबेल रहे। सभी उद्यमियों के गिफ्ट महेंद्र नाहर और मनीष शाह के द्वारा स्पॉन्सर के रूप में सहयोग, एंटरटेनमेंट के कन्वीनर सोनल मेहता, मोनिका रांका, अंकिता सेठी, पलक भड़कतिया, स्वीटी नैनावटी, प्रीति सुराणा, अमिता बाबेल, रजनी सिंघवी, सपना तातेड़, सुनीता झामड़ आदि का रहा। अंत मे आयोजन समिति ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
ट्रेड फेयर में ये रहे उपस्थित
ट्रेड फेयर में भीलवाड़ा की विभिन्न संस्था महावीर इंटरनेशनल, माहेश्वरी समाज, शांति भवन, अरिहंत भवन, प्राज्ञ भवन, अहिंसा भवन, दिगम्बर समाज, नानक मंडल, अम्बेश भवन, अग्रवाल समाज, आजाद नगर मंडल, त्रिशला मंडल के अध्यक्ष व मंत्री सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर अजमेर की जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन सुनीता सेठी, लाड़ मेहता, शकुंतला खमेसरा, मनीषा मेहता, आयुषी लुहाड़िया, सुरुचि कोठारी, श्वेता पोखरना, डॉ.निधि जैन, दीपा सिसोदिया, नीलम जैन आदि भी मौजूद रही।
ट्रेड फेयर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
दो दिवसीय ट्रेड फेयर उड़ान में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। जिसमे जज शिल्पी बिरानी, शोभा पानगड़िया, अशोक ललवानी, श्रिया जैन थे। देश भक्ति पर किड्स के फैंसी शो केस में सिंगिंग में प्रथम आगम सूरिया, द्वितीय रायमा सिंघवी, तृतीय किंजल बोहरा, चौथे नंबर पर अथर्व चौधरी और पांचवे पर कृतार्थ खजांची रहे। डांसिंग फैंसी शोकेस में प्रथम साँची कोठारी, सावि नैनावटी, द्वितीय, तृतीय काव्या मेहता, चौथे स्थान पर सोहम भरवानी, पांचवे स्थान पर ऋत्विक पामेचा रहे। बाक़ी सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महिला सशक्तिकरण और देश भक्ति शो केस में प्रथम सोनल मेहता, दृतीय सेजल डांगी, तृतीय स्वीटी नैनावटी, बाकी सभी प्रतियोगितों को सांत्वना पुरस्कार से नवाज़ा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version