Home latest मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

अध्यक्ष कुलदीप सिंह श्यामपुरा ने अभी तक हुए कार्यों व भवन संचालन के लिए शेष कार्य को पूरा करने के लिए की चर्चा

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारिणी की ओर से घोषित जिले की सभी तहसीलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों की बैठक मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पथिक नगर स्थित भवन पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह श्यामपुरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के संरक्षक पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली, महेंद्र सिंह भगवानपुरा, राजेंद्र सिंह खामोर, दुर्गपाल सिंह राजपुरा, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बड़लियास का बैठक में विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

सर्वप्रथम अध्यक्ष कुलदीप सिंह श्यामपुरा ने अभी तक हुए कार्यों के बारे में चर्चा कर भवन संचालन के लिए शेष कार्य को पूरा करने के लिए धन संग्रह कैसे किया जाए पर चर्चा हुई। कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह भानास ने आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में उपाध्यक्ष भोपाल सिंह देवली, महेंद्र पाल सिंह सुरास, नाहर सिंह गुवारड़ी, कुलदीप सिंह जामोली, आदि ने विचार प्रकट किए। धन संग्रह हेतु प्रत्येक तहसील को एक लाख रुपए का लक्ष्य दिया। प्राथमिकता से भवन तैयार कर 2026 में क्षत्रिय बालिका छात्रावास प्रारंभ किया जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

नारायण सिंह सालमपुरा एवं राम भंवर सिंह बतका का खेड़ा ने संचालन किया। बैठक में शंकर सिंह तिरोली, शिव सिंह सारांश महावीर सिंह भाटी, गोविंद सिंह छापरेल, घनश्याम सिंह भीलवाड़ा, नारायण सिंह गोगास, एडवोकेट गणपत सिंह, भंवर सिंह बेवन्जा, सूरत सिंह सायला, गणपत सिंह गुवारड़ी, मानसिंह भैंसा कुंडल, कालू सिंह बणका खेड़ा, सुरेंद्र सिंह लड़की सूर्यभान सिंह डाबला, दुर्गेश भंवर सिंह आमेसर, कुलदीप सिंह नरूका, दशरथ सिंह मेजा, गोपाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version