लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा में शिवान टीवीएस की नई डीलरशिप का भव्य शुभारंभ
भीलवाड़ा, रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा में शिवान टीवीएस की नई डीलरशिप का भव्य शुभारंभ बुधवार को पुर रोड स्थित रीको क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल, संगम समूह के अध्यक्ष रामपाल सोनी, टीवीएस कंपनी के अरविंद गुप्ता, पी. बिनोय कुमार, आशीष शर्मा और महंत मुरारी पांडे उपस्थित रहे।
टीवीएस मोटर्स के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट अरविंद गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी का सीधा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके चलते टीवीएस के विभिन्न दुपहिया वाहनों की कीमतों में ₹5,000 से लेकर ₹25,000 तक की कमी आई है।
राजस्थान में 51वीं और भीलवाड़ा की सबसे बड़ी डीलरशिप
गुप्ता ने बताया कि भीलवाड़ा में शुरू हुई यह डीलरशिप टीवीएस की राजस्थान में 51वीं शाखा है और जिले की सबसे बड़ी डीलरशिप होगी। यहां टीवीएस के सभी लेटेस्ट मॉडल उपलब्ध रहेंगे, साथ ही एक आधुनिक सुविधा युक्त सर्विस सेंटर भी स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि टीवीएस के पास परिवार के हर सदस्य की आवश्यकता के अनुरूप वाहन उपलब्ध हैं – चाहे वह स्कूटर हों, मोटरसाइकिल या ईवी मॉडल। कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में मार्केट लीडर है और स्कूटरों की सबसे बड़ी रेंज उपलब्ध कराती है। साथ ही, ईवी कैटेगरी में भी टीवीएस की मांग लगातार बढ़ रही है।
आसान खरीदारी सुविधा
गुप्ता ने जानकारी दी कि मात्र ₹5,000 के डाउन पेमेंट पर ग्राहक आसानी से टीवीएस वाहन खरीद सकते हैं।
स्थानीय प्रतिनिधियों का संबोधन
शुभारंभ समारोह में अशोक बाहेती ने स्वागत उद्बोधन दिया और शुभम बाहेती ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर नई डीलरशिप को शुभकामनाएं दीं।
