Home latest जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं व विकास योजनाओं पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं...

जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं व विकास योजनाओं पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया कार्यशाला आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)
जयपुर विकास प्राधिकरण (जयपुर विकास प्राधिकरण) द्वारा शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ऑनलाइन सेवाओं, नागरिक सुविधाओं, नवाचारों और सुनियोजित विकास योजनाओं पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने की। इस अवसर पर जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित आईटी एवं तकनीकी शाखा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में जेडीए की ई-जनसुनवाई, डिजिटल सेवाओं, GIS आधारित मॉनिटरिंग, पट्टा प्रक्रिया, अतिक्रमण शिकायत प्रणाली और लैंड पूलिंग स्कीम जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

आयुक्त ने कहा कि जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं और पारदर्शी प्रक्रियाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुँचना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति न फैले। उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे तथ्यात्मक जानकारी को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में ट्रैफिक प्रबंधन, कम्युनिटी सेंटर विकास, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विस्तार योजनाओं पर भी प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों ने जेडीए की डिजिटल पहल और नवाचारों की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version