लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। रिपोर्ट – डब्लू गोस्वामी (एंकर)
उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर ने शुक्रवार को एक अनूठी पहल करते हुए पहली बार मूक-बधिर युवा अभ्यर्थियों के लिए कैरियर सेमिनार एवं कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राजकीय मूक-बधिर महाविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ।
सेमिनार में विशेषज्ञों ने मूक-बधिर युवाओं को कैरियर निर्माण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, कई नामी कंपनियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लेकर युवाओं को नौकरी देने की सहमति जताई।
कार्यक्रम के दौरान कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस नवाचारपूर्ण आयोजन से युवाओं में नया उत्साह देखने को मिला और उन्हें रोजगार की दिशा में सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।