लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत माण्डल जौधा की अजोध्या देवी गौशाला में शुक्रवार को सौहार्द और सेवा का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। समाजसेवी पुखराज वैष्णव ने अपने जन्मदिन को विशेष और अर्थपूर्ण बनाते हुए गौशाला पहुंचकर सभी गायों को लापसी का प्रसाद खिलाया।
वैष्णव ने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसर को यदि सेवा, दान और सद्भाव के कार्यों से जोड़ा जाए तो यह समाज के लिए अनुकरणीय संदेश बन सकता है।
सुबह होते ही कई युवा और ग्रामीण गौशाला पहुंचे और उत्साहपूर्वक लापसी वितरण में सहयोग किया। गायों को प्रेमपूर्वक लापसी खिलाने के इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया। कई ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे सेवाकार्यों को निरंतर जारी रखने की इच्छा जताई।
इस मौके पर गुदड़सिंह राठौड़, घेवरराम गढ़वाल, श्रीनिवास कुड़िया, गोपालराम छाबा, रामकुमार गढ़वाल, पवन गढ़वाल, भीयाराम मेघवाल, राजू, रवि, अविनाश, मुकेश, मोतीराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने गौसेवा को श्रेष्ठ कर्म बताते हुए पुखराज वैष्णव के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की।
ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला में समय-समय पर सेवा गतिविधियां होती रहती हैं, लेकिन जन्मदिन पर गायों को लापसी खिलाने का यह प्रयास विशेष रूप से प्रेरणादायी है और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करता है।