Home latest जयपुर ,जोधपुर, बीकानेर में 1 मई को आंधी और बरसात, 2...

जयपुर ,जोधपुर, बीकानेर में 1 मई को आंधी और बरसात, 2 से लू से राहत की संभावना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। पश्चिम राजस्थान के अधिकांश भागों में तापमान 43 से 46 डिग्री पहुंच गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में देखा जाए तो तापमान 40 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान और चेतावनी

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 48 घंटे मौसम शुष्क रहने और तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।  लेकिन मौसम विभाग ने राज्य के कुछ भागों में हीट वेव लू का दौर 1 मई तक जारी रहने की संभावना जताई है । 1 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश तेज हवाएं चलने अंधड़ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की संभावना है।

2 मई से हीट वेव लू से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बीकानेर, जोधपुर अजमेर ,उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज ,चमक के साथ कहीं-कहीं तेज अंधड़, तेज हवाएं ,50 -60 किलोमीटर की रफ्तार से चलने और बारिश होने की प्रबल संभावना है।  आंधी बारिश की यह संभावनाएं 4 से 7 मई को भी राज्य के कुछ भागों में रह सकती है । आंधी बारिश के प्रभाव के चलते तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।  2 मई से हीट वेव और लू से राहत मिलने की संभावनाएं व्यक्त की गई है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version