Home latest कौशल से करियर तक” पर गोलमेज सम्मेलन आयोजित

कौशल से करियर तक” पर गोलमेज सम्मेलन आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर में “रोज़गार हेतु सशक्तिकरण 

 सत्येंद्र सिंह चौधरी

जयपुर। ईटी एजुकेशन की ओर से जयपुर के मैरियट होटल में “रोज़गार हेतु सशक्तिकरण : कौशल से करियर तक” विषय पर एक महत्वपूर्ण गोलमेज चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने शिक्षा और रोजगार के बदलते स्वरूप पर गहन विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में महार्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलपति  “प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल”  ने भी भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आई है।

उन्होंने कहा— “नई शिक्षा नीति 2020 ने रटने की परंपरा को कौशल-आधारित शिक्षा में परिवर्तित कर दिया है। यह सुनिश्चित करती है कि विद्यार्थी केवल डिग्रीधारी ही न रहें, बल्कि रोजगार के लिए पूर्णतः तैयार हों। व्यावसायिक प्रशिक्षण, बहुविषयक अध्ययन और अनुसंधान-उन्मुखता इसका मूल आधार है।”

चर्चा के दौरान यह रेखांकित किया गया कि एनईपी 2020 अकादमिक जगत और उद्योग जगत के बीच पुल का कार्य कर रही है। इससे भारत का युवा वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप अपने कौशल का प्रदर्शन कर पाएगा। विशेषज्ञों ने माना कि ऐसे प्रयास भारत को शैक्षिक परिवर्तन और ज्ञान नेतृत्व की दिशा में मजबूत आधार देंगे।

कार्यक्रम का समापन इस आह्वान के साथ हुआ कि विश्वविद्यालय, उद्योग और नीति-निर्माता आपसी सहयोग को और मजबूत करें ताकि युवा वर्ग अपने कौशल को सफल करियर में रूपांतरित कर सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version