Home latest हिन्दू विवाह अधिनियम से परिवारिक ढांचा प्रभावित: भैराराम सियोल

हिन्दू विवाह अधिनियम से परिवारिक ढांचा प्रभावित: भैराराम सियोल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर। ओसियां तहसील के सामराऊ गांव में एक युवती द्वारा माता-पिता की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह कर घर छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिन्दू विवाह अधिनियम को लेकर बहस छिड़ गई है। वीडियो में युवती की मां रोते हुए बेटी से घर लौटने की गुहार लगाती दिख रही हैं, लेकिन युवती पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ओसियां विधायक ने कहा, “मां-बाप का घर कोई धर्मशाला नहीं है, जहां बच्चे 20-22 साल तक रहकर अपनी मर्जी से शादी करके चले जाएं। इस कानून के कारण सामाजिक और पारिवारिक ढांचा टूट रहा है।”

सियोल ने आगे कहा कि ओसियां क्षेत्र में आए दिन लड़कियां और विवाहित महिलाएं घर से भाग रही हैं, जिससे उन्हें सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिन्दू विवाह अधिनियम में संशोधन की आवश्यकता है, ताकि परिवार और समाज का संतुलन बना रहे।

विधायक ने बताया कि इस मुद्दे को वे पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं और अब समाज को भी इस विषय पर जागरूक होने की जरूरत है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version