लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर। (विजय कपूर) — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मार्कण्डेय नगर की अम्बेडकर बस्ती शाखा ने शनिवार को जस्सूसर गेट के बाहर मालियों के मोहल्ले में नृसिंह मंदिर के पास विजय दशमी उत्सव उल्लास और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों, भगवान श्रीराम और शस्त्र का पूजन किया गया। काव्य गीत एवं अवतरण भाव गीत गाए गए, भगवा ध्वज को प्रणाम कर प्रार्थना की गई और पथ संचलन निकाला गया।
वृद्धिकर्ता स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह (नोखा) ने संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों, संघ की स्थापना, सर्व जाति समभाव, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक कर्तव्यों का पालन, हिन्दू जागरण और राष्ट्र उत्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि वयोवृद्ध स्वयंसेवक एवं सेवानिवृत इंजीनियर और विशिष्ट अतिथि उद्योगपति एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक गायक रहे। शाखा स्थल से पथ संचलन की शुरुआत घोष के साथ हुई, जो मालियों के मोहल्ले, नरसिंह जी के मंदिर के मार्ग, बायांजी चौक और दुर्गा माता मंदिर सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा।
इस दौरान मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। जगह-जगह रंगोली सजाई गई और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। पथ संचलन में 8 से 80 वर्ष के स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक घोष के साथ कदम मिला कर शामिल हुए।
