लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
आजाद बस्ती में 25 जनवरी को होगा हिंदू सम्मेलन
नवीन कुमावत | किशनगढ़ रेनवाल
किशनगढ़ रेनवाल। शहर की आजाद बस्ती में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक अध्यक्ष भागीरथ मल, कोषाध्यक्ष बनवारीलाल कुमावत, उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल ठेकेदार एवं संयुक्त सचिव रतन सिंह सांखला के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा
बैठक में हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें भोजन व्यवस्था, टेंट, पेयजल, रंगोली व रेखांकन, मंच सजावट, संतों का स्वागत, भोजन वितरण, झांकी, स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री हेतु स्टॉल, पुष्प मालाएं व दुपट्टे, डीजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलश यात्रा, बैनर-झंडे, भगवा फरिया एवं मंच संचालन जैसी जिम्मेदारियों को बस्ती के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपा गया।
प्रचार कार्य पूर्ण
पुष्पा कॉलोनी, झाड़ी वाली कोठी एवं अनावड़िया कॉलोनी में रसीद एवं पत्रक वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। संबंधित कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार व्यय का हिसाब कोषाध्यक्ष को जमा कराया गया।
सम्मान समारोह का भी निर्णय
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के संतों का स्वागत किया जाएगा। साथ ही बस्ती के मंदिर पुजारी, सत्संगी महिलाएं, साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ करने वाले श्रद्धालु, संयुक्त परिवार, देसी गौ माता पालक तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला-पुरुषों को दुपट्टा पहनाकर एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में महिला उपाध्यक्ष विनोद देवी शर्मा, रामकिशन, आनंदीलाल, गजानंद सोनी, रामनारायण कुमावत, सोहनलाल बेडवाल, ओमप्रकाश ठेकेदार, देवाराम मिस्त्री, मोतीलाल ठेकेदार, चंद्रप्रकाश सोनी, विकास कुमावत, श्रीकृष्ण जेठीवाल, वासुदेव कुमावत, सुरेश पूनिया, पीयूष अनावड़िया, सांवरमल बाबूजी, सीताराम मामोडिया, केदार झुंझुनौदिया, मुकेश किरोड़ीवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
