लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
तेजाजी बस्ती में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन
नवीन कुमावत |
किशनगढ़ रेनवाल। रेनवाल नगर की तेजाजी बस्ती स्थित प्रताप नगर, नया बास में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत श्री श्री 1008 श्री हीरापुरी जी महाराज और कथावाचक गोपाल कृष्ण जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन के मुख्य उद्बोधनकर्ता जयपुर प्रांत के गौ संवर्धन प्रमुख मोहन सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। जातिभेद धर्म का हिस्सा नहीं, बल्कि समय और परिस्थितियों से उत्पन्न हुई एक सामाजिक बुराई है, जिसे समाज को मिलकर समाप्त करना चाहिए।
मोहन सिंह ने सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए संयुक्त परिवार प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और गौ संवर्धन को भी हिंदू जीवन पद्धति का अभिन्न अंग बताया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, धर्म और संयुक्त परिवार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सजीव झांकियों, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पंच परिवर्तन के संदेश के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बंशीधर यादव, बिरदीचंद कुमावत, गिरधारी लाल जाट, मंगलचंद छापोला, राजीव तिवारी, मालीराम जेठीवाल, छोटूराम, दुर्गालाल, लालचंद भरोदिया, कानाराम करोड़ीवाल, बाबूलाल, शांतिलाल, हेमराज, रामअवतार, मुकेश बाजिया, महेश जेठीवाल एवं मुकेश भरोदिया सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मदनलाल बड़ीवाल ने किया।
