Home latest राज नर्सिंग होम में हड्डी एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का आयोजन

राज नर्सिंग होम में हड्डी एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 101 मरीजों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श

.आर.के. माथुर और डॉ. लता शर्मा ने दी सेवाएं

जयपुर। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना के साथ गुर्जर की थड़ी स्थित राज नर्सिंग होम में शेरया आदित्य हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क हड्डी एवं स्त्री रोग परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 101 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।

शिविर में सुप्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. माथुर (MBBS, MS ऑर्थो) एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लता शर्मा (MBBS, DGO) ने अपनी सेवाएं दीं। दोनों चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

राज नर्सिंग होम के डायरेक्टर एवं शिविर आयोजक डॉ. आजाद सिंह ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आर्थिक अभाव किसी के उपचार में बाधा नहीं बने।

उन्होंने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को समय रहते बीमारियों की पहचान एवं उचित उपचार के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

डॉ. आजाद सिंह ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, सहयोगियों और शिविर में पहुंचे सभी मरीजों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

आयोजक डॉ. आजाद सिंह राज नर्सिंग होम, जयपुर के डायरेक्टर, श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था के अध्यक्ष हैं।

Previous articleनावा सिटी में ‘नेकी की दीवार’ का शुभारंभ 
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version