हिण्डोली में होगा कीर-कहार-कश्यप-केवट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

हिण्डोली (दुर्योधन मयंक)। हिण्डोली में कहार समाज छात्रावास की भूमि पर कीर-कहार-कश्यप-केवट समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह और मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कोषाध्यक्ष बृजमोहन कहार ने बताया कि आगामी समय में कहार समाज प्रतिभा सम्मान समिति बूंदी और कहार समाज विकास समिति बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कहार समाज छात्रावास का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज बंधुओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें किशन लाल कहार (अध्यापक, दुगारी) को कार्यक्रम संयोजक व मंच संचालक, महेंद्र कहार (अध्यापक, दण्ड बालोला) को कोषाध्यक्ष तथा श्योजीलाल कहार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

बैठक में कहार समाज विकास समिति बूंदी के जिला अध्यक्ष भागचंद कहार, उपाध्यक्ष रामलाल कहार, सचिव हंसराज कहार, हिण्डोली तहसील अध्यक्ष देवकिशन कहार सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here