Home latest हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत जिले में लगाए जाएंगे 31 लाख पौधे

हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत जिले में लगाए जाएंगे 31 लाख पौधे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पौधारोपण के लिए बारिश से पूर्व शुरू करें आवश्यक प्रक्रिया एवं प्रारंभिक कार्य: जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला सहकारी समिति व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक आयोजित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भीलवाड़ा में गुरुवार को जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि बारिश के मौसम से पहले पौधारोपण के लिए प्रक्रिया और प्रारंभिक कार्य शुरू किए जाएं। इस वर्ष भीलवाड़ा को 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पौधरोपण ऐसे स्थानों पर किया जाए जहां उनकी देखभाल संभव हो, जैसे सरकारी भवन, स्कूल आदि।

उन्होंने कहा कि प्रमुख हितधारक विभागों में जिला परिषद (7.5 लाख पौधे), वन विभाग (3 लाख), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (2.5 लाख), शिक्षा विभाग (15 लाख), और खनन विभाग (1.5 लाख) शामिल हैं। जिला कलक्टर ने विभागों को निर्देश दिए कि 15 मई तक जल संरक्षण संरचनाओं की पहचान करें और उसके बाद 30 मई 2025 तक उनका जियो -टैगिंग करें। जिला कलक्टर ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की विभागीय समीक्षा बैठक ली।

जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से एनजीटी के निर्देश, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मुद्दे, गांधी सागर तालाब के मुद्दे सहित अन्य मुद्दों की वर्तमान स्थिति व प्रगति की जानकारी ली। धनेटवाल ने बोर्ड द्वारा की गई विभिन्न नवाचारों और उनकी प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में चंद्रभान सिंह भाटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, महेश खनिज अभियंता, पीआर मीणा अतिरिक्त उप महाप्रबंधक रीको, सुश्री मुन्नी एसीएफ वन विभाग, दीपक धनेटवाल, क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भीलवाड़ा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version