Home latest हरि शेवा धाम में कन्या पूजन पश्चात कन्या भोज व ब्राह्मण भोज...

हरि शेवा धाम में कन्या पूजन पश्चात कन्या भोज व ब्राह्मण भोज का हुआ आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
-भव्य आतिशबाजी कर हर्षोल्लास से मनाया रामनवमी पर्व

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मन्दिर भीलवाड़ा रविवार को राम नवमी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उमंग और उत्साह से मनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि रामनवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन पश्चात कन्या भोज व ब्राह्मण भोज कर आम भंडारे का आयोजन किया गया।

हेमन दास भोजवानी व अन्य शेवाधारियों ने अन्नपूर्णा रथ से नगर की बस्तियों में प्रसाद (अन्न क्षेत्र) वितरण किया। सायंकाल में भगवान श्री राम नवमी पर्व पर सैकड़ो दीपकों से हरि शेवा प्रांगण में भगवान श्री राम की भव्य महाआरती की गई। श्री राम दरबार सजाया गया।

नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर आश्रम में 23 मार्च 2025 से 6 अप्रेल 2025 राम नवमी तक चल रहे सतत सनातन सत्संग पखवाड़े के अंतर्गत डॉ. विष्णु सांगावत एवं उनकी मंडली द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रांगण में भव्य आतिशबाजी की गई। हरि शेवा धाम में संतो व सनातनजन के संग भक्तिभाव का रंग छाया। भगवान श्री राम को लड्डू महाप्रसाद का भोग लगाया। सूरत से भीलवाड़ा दरबार आकर भक्त अशोक महिमा आहूजा ने अपने जन्मोत्सव पर लड्डू महाप्रसाद का भोग लगा प्रसाद वितरण किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version