Home rajasthan सनातन धर्म महिला मंडल द्वारा वार्ड नम्बर 55 में करवाया गौग्रास

सनातन धर्म महिला मंडल द्वारा वार्ड नम्बर 55 में करवाया गौग्रास

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। शहर में गौसेवा संरक्षण को प्रोत्साहन देने एवं निराश्रित गौवंश को भोजन सुलभ करवाने के उदेश्य से श्री गौ सेवा मित्रमंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित गौग्रास रथ को पहली बार शहर की महिलाओं द्वारा अपने क्षेत्र में संचालित किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, सनातन धर्म महिला मंडल की अध्यक्षा सीमा चौधरी के नेतृत्व में संगठन की महिलाओं द्वारा वार्ड नम्बर 55 में घर-घर जाकर निराश्रित गौवंश के लिए रोटी, गुड़, हरा चारा इत्यादि संगृहीत किया गया।

क्षेत्र के लोगों द्वारा सीमा चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा घर-घर गौमाता के लिए रोटी मांगने की पहल को ऐतिहासिक बताया गया। श्री गौसेवा मित्र मंडल के संरक्षक बिलेश्वर डाड ने गौसेवा हेतु सनातन धर्म महिला मंडल की महिलाओं द्वारा घर घर गौरथ द्वारा पहुँचने एवं सभी को गौसेवा का सन्देश देने के कार्य की उन्मुक्त ह्रदय से प्रसंशा की एवं इसे अन्य के लिए प्रेरणादायक बताया एवं समिति की अध्यक्षा सीमा चौधरी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अमन शर्मा, सुनील सोनी, शुभांशु जैन, प्रीति त्रिवेदी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version