Home latest हरि नाम कीर्तन, निकाली प्रभात फेरी

हरि नाम कीर्तन, निकाली प्रभात फेरी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में रविवार को श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग समिति द्वारा गीता भवन में अलसुबह कीर्तन कर शहर मे मासिक हरि नाम प्रभात फेरी निकाली गई। गीता सत्संग समिति के बलभद्र सिंह व रमेश जांगिड ने बताया कि गीता समिति सदस्यों व भक्तों ने कीर्तन के रूप में प्रातः 5 से 6 बजे तक राम नाम संकीर्तन किया। सुबह सत्संग प्रेमियों का तिलक दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भक्तों द्वारा गीता भवन मे श्री कृष्ण व भगवत गीता जी की आरती उतारी। गीता भवन के रवि शंकर शर्मा द्वारा भगवत गीता के ग्यारहवे अध्याय का भावार्थ विस्तार पूर्वक बताया गया। इसके बाद धर्म प्रेमी बंधु रामधुनी करते हुए मुख्य बाजार होते हुए रघुनाथ जी मंदिर के बाहर पहुंची। जहां भक्तों ने रामधुनी करते हुए नाचते गाते हुए हरी नाम संकीर्तन किया। अल्प संकीर्तन के बाद मुख्य बाजार होते हुए कटलागेट, सिंहद्वार होते हुए गढ़ रोड स्थित नंदकिशोर पारीक के मकान में स्थित महादेव मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी जिस रास्ते से गुजरी लोगों ने अपने घरों से बाहर निकाल कर पुष्प वर्षा की। मंदिर मे महादेव जी की भक्तो ने बारी बारी से आरती उतारी। हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूँज उठा। भक्तो को प्रसादी वितरण की गई। हरि नाम संकीर्तन में झूमते हुए भक्तों ने भावपूर्ण नृत्य किया। प्रभात फेरी के इस आयोजन में पांच साल के बच्चो से लेकर बुजुर्ग भक्त सहित बड़ी संख्या में गीता सत्संग मंडल से जुड़े महिला पुरुष श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version