Home latest हर घर जल : पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की बड़ी पहल

हर घर जल : पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की बड़ी पहल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

264.61 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, अवैध कनेक्शन पर बनेगा सख्त कानून

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सोमवार को भीलवाड़ा जिले के पालड़ी ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत 264.61 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। यह कार्य चंबल पेयजल परियोजना सेकंड फेज के चौथे पैकेज के तहत सुवाणा, सहाड़ा और रायपुर ब्लॉक में रेट्रोफिटिंग के रूप में पूरे किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा —

“राजस्थान के हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। अवैध जल कनेक्शन अब बड़ी बीमारी बन चुके हैं, जिन्हें रोकने के लिए सरकार जल्द ही सख्त कानून लाएगी।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के जरिये हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान में तेजी से कार्य जारी है।

मंत्री चौधरी ने कहा कि इन योजनाओं से मांडल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में अब पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा। हर घर जल पहुंचने से आने वाली तीन–चार पीढ़ियाँ सशक्त होंगी और जल परियोजनाओं का नियमित मेंटेनेंस भी किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री ने आरजिया कीरखेड़ा में उच्च जलाशय एवं पाइपलाइन बिछाने के ₹119.97 लाख के कार्य का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही मांडल, मेजा, लुहारिया, करेड़ा, चितांबा सहित कई स्थानों पर पाइपलाइन बदलने और पेयजल टंकियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
नई टंकियां पालड़ी, धूमड़ास, मंगरोप, दांथल, खायड़ा, सुवाणा, अगरपुरा, रतनपुरा, भोली, पातलियास, कांदा, बोरड़ा, मालोला और हुर्निया खेड़ा में बनाई जाएंगी।

कार्यक्रम में मांडल विधायक उदयलाल भडाणा और जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा ने भी आमजन को संबोधित किया।
इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version