Home latest हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर 12 अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर 12 अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद से गौतम शर्मा
हनुमान जन्मोत्सव पर्व की तैयारी शुरू,

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल रामोत्सव में कर रहे विभिन्न आयोजन,
हर घर से एक कटोरी आटा, गुड़ और एक चम्मच घी लेकर बनाएंगे 101 किलो का रोट,
प्रभु हनुमान जी को लगाया जाएगा 101 किलो के रोट का

राजसमंद।  जिला मुख्यालय पर आगामी 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा राम उत्सव के तहत मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर हनुमान जन्मोत्सव पर 12 अप्रेल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शोभायात्रा को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के अलावा आस-पास के गांवों में टोलियां बनाकर सम्पर्क कर रहे हैं। विहिप महामंत्री तुलसीराम ने बताया की शोभायात्रा के दौरान समस्त हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा।

सभी की भागीदारी  सुनिश्चित करने के लिए हर घर से एक कटोरी आटा गुड का टुकड़ा और एक चम्मच घी एकत्रित किया जा रहा है जिसे हनुमान जी महाराज को 101 किलो के रोट का भोग लगाया जाएगा। शोभायात्रा में हनुमान का विराट स्वरुप, महाकाल , महाकाली, दुर्गा, राम लक्ष्मण जानकी, भारतमाता आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। दुर्गावाहिनी की बहनों और बजरंग दल के युवाओं द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा कृषि उपज मंडी के सामने स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई राजनगर स्थित बजरंग चौराहा पहुंचकर संपन्न होगी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version