लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समाज की एकता और शक्ति को बल देने वाला कदम
जयपुर। देश की अनुसूचित जाति समाज की सबसे बड़ी सोसाइटी, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, राजस्थान (जयपुर) में हनुमान प्रसाद को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
सोसाइटी के संगठन सचिव एवं प्रदेश संयोजक मीडिया प्रकोष्ठ महेश धावनिया ने बताया कि समाज के सम्माननीय महानुभावों ने हनुमान प्रसाद के निर्विरोध चयन में योगदान दिया। यह कदम समाज की धरोहर की सुरक्षा, त्याग और समर्पण को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुसूचित जाति समाज की ताकत को मजबूत करने और पूरे प्रदेश में समाज की एकता का संदेश देने वाला है।
महेश धावनिया ने सभी सहयोगियों और समाज के सम्माननीय लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस चुनाव ने समाज में एकता और सामूहिक विकास की भावना को और मजबूत किया है। उन्होंने अंत में जय भीम और जय सोसाइटी का नारा दिया।
