लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियाँबड़ी, नागौर: रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल आज रियाँबड़ी पहुंचे। वे किसानों की स्वाभिमान रैली में मौजूद किसानों को संबोधित करेंगे।
पूर्व में आयोजित किसान स्वाभिमान रैली में किसानों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन से वार्ता हुई थी। उस दौरान प्रशासन ने मांगों पर विचार करने के लिए दो दिन का समय दिया था।
किसानों की ये मांगें हैं:
-
फ़सल बीमा की पूरी गारंटी
-
पुष्कर–मेड़ता रास रेलवे लाइन
-
हाई टेंशन बिजली लाइन की दरों में राहत
-
अवैध बजरी खनन पर रोक
-
और अन्य संबंधित मुद्दे
धरना स्थल पर मेड़ता की पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी, जेतारण के पूर्व विधायक दिलीप सिंह सहित रालोपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और हजारों की संख्या में किसान मौजूद हैं।
हनुमान बेनीवाल का संबोधन किसानों की आगे की रणनीति का संकेत देगा।
