लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
वनाई उमावि, राजसमन्द में हुआ पोस्टर विमोचन एवं संकल्प समारोह
राजसमन्द, वनाई।
वनाई उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजसमन्द में “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर स्वाभिमान और समर्पण का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पोस्टर विमोचन किया गया और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर पाँच महत्वपूर्ण संकल्प लिए:
-
स्वच्छ, अनुशासित और प्रेरणादायी विद्यालय का निर्माण – हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित एवं प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे।
-
संपत्ति और संसाधनों का संरक्षण – हम विद्यालय की संपदा, संसाधनों और समय को राष्ट्रधन मानते हुए उनका विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे।
-
समभाव और समरसता का वातावरण – हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहाँ कोई भेदभाव नहीं होगा और सभी को समान अवसर मिलेगा।
-
शिक्षा को समाज सेवा का माध्यम बनाना – हम शिक्षा को केवल ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र-निर्माण, आत्मविकास और समाज-सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे।
-
विद्यालय को सेवा और संस्कार का तीर्थ मानना – हम विद्यालय को एक संस्था नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ संकल्प दोहराए।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेन्द्र कुमार सोलंकी सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
गणेश कुमावत, गिरीश कुमार पालीवाल, परमानंद मीणा, राजेश खंडेलवाल, मुकेश कुमार रेगर, राकेश कुमार, हिम्मत सालवी, चेतन गुप्ता, उदयलाल पालीवाल, जवाहिर चौधरी, नारायण लाल, कल्पना सजवान, उषा राव, मंजु श्रोत्रिय, ममता गगोरिया, कविता, चित्रा बडगुर्जर आदि सम्मिलित थे।