हायना के मूवमेंट से ग्रामीणों में डर ,वन विभाग की टीम कर रही तलाश

0
154
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हायना के मूवमेंट से ग्रामीणों में डर, वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले चला गया हायना

कामां से खबर
भरतपुर।
डीग जिले के कामां इलाके के जंगलों में हायना नामक जंगली जानवर को देखा गया। जिसके बाद से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन, वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले हायना गायब हो गया। वन विभाग के टीम ने ग्रामीणों को हायना दिखते ही सूचना देने को कहा है।
रूबी खान निवासी करमुका ने बताया कि कल देर शाम वह अपनी गाड़ी से किसी काम से जा रही थी। जैसे ही वह बिरार रोड़ पर पहुंची तो, वहां एक हायना उनकी गाड़ी के आगे गया। उसके बाद वह सड़क से नीचे उतर गया। आसपास काफी लोग इकट्ठी हो गए। सड़क किनारे कुछ रखा था। जिसे हायना खा रहा था। हायना को देखने के लिए वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए।
रूबी खान ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक हायना वहां से जा चुका था। इलाके में हायना के मूवमेंट से दहशत है। वन विभाग की टीम ने हायना को तलाश भी किया लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लगा।
वन विभाग के रेंजर सत्यवीर ने ग्रामीणों से अपील की है कि हायना लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाता। अगर वह दोबारा दिखाई दे तो, तुरंत वन विभाग को सूचना करें। जिससे उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here