Home latest गुरुबिना ज्ञान अधूरा-महंत सीताराम दास महाराज

गुरुबिना ज्ञान अधूरा-महंत सीताराम दास महाराज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

गांव भावा में वैदिक शिविर का शुभारंभ हुआ, 180बटुक सिख रहे है वैदिक ज्ञान 

गौतम शर्मा

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया तहसील।क्षेत्र के भावा में रविवार को महर्षि वेदव्यास सनातन वैदिक शिक्षक सेवा संस्थान के सानिध्य में 15 दिवसीय वैदिक शिक्षण शिविर पब्लिक स्कूल भावा में शुरू हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा के द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर द्वारा की गई अति विशिष्ट अतिथि के रूप में झडोल के महंत सीताराम दास महाराज संत दासमहाराज रमेश दास महाराज द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि जमकू लाल शर्मा जगदीश चन्द्र उपाध्याय पूर्णेश पारीक, मनोहर व्यास, जगदीश गुर्जर, कैलाश श्रीमाली, वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रवीण गुर्जर,भगवत सिंह गुर्जर,कजोड़ीमल आदि अथिति थे कार्यक्रम का शुभारंभ गणपत शर्मा व देवेंद्र पालीवाल , पवन तिवारी के मित्रों के साथ शुभारंभ किया गया जिसमें दीप प्रज्वलित सरस्वती वेदव्यास भगवान की पूजा के साथ हुई महंत सीताराम दास महाराज ने गुरु के महत्व प्रकाश डाला कहा कि कलयुग में गुरु बिना ज्ञान नही मिलता हर मनुष्य के गुरु होना आवश्यक है सनातन धर्म का वर्णन अनेक प्रख्यानों द्वारा किया।

संत दास महाराज ने वर्तमान समय में विलुप्त होती हुई वैदिक शिक्षा पर महत्व बताया, लहरी लाल शर्मा द्वारा गुरुकुल की आवश्यकता का जिक्र किया गया तथा मुख्य अतिथि देवकीनंदन गुर्जर ने कहा कि वेद के मंत्र के अधीन देवता होते हैं मंत्र ब्राह्मण के अधीन होते हैं इसलिए कलयुग के देवता ब्राह्मण बताएं। समाजसेवी जगदीशचन्द्र गुर्जर ने कहा वर्तमान समाज में सनातन शिक्षा की अति आवश्यकता है क्योंकि संस्कारों की धीरे-धीरे हानि होती जा रही है सभी अस्तित्व का अपना-अपना विचार व्यक्त किए गए हैं यह सिर्फ 16 जून तक का आयोजन किया गया 5 जून को सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम होगा इस शिविर में वैदिक शिक्षण संस्थान के साथ-साथ संध्या वंदन, योग्भ्यास ,खेलकूद अंकगणित ज्योतिष शास्त्र का भी अध्ययन होगा।
इस शिविर में 180 बच्चे का पंजीयन हुआ यह शिविर निशुल्क अवश्य शिविर रहेगा आचार्य हरी प्रसाद द्वारा संस्था के नियम की चर्चा की गई धर्म और ब्राह्मण वर्ण भाव प्रदर्शित किया संस्था के अध्यक्ष गोविंद जोशी द्वारा सभी अथितियों का सत्कार व आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रहलाद तिवारी द्वारा किया गया शिविर के आचार्य विष्णु शर्मा विकास , भरत खंडेलवाल, भरत पारीक, गणपति , पवन, प्रहलाद हरीश, प्रदीप , देवेंद्र , आयुष , रविंद्र लादू लाल, नंदलाल , कृष्ण पालीवाल अन्य सभी आचार्यों द्वारा अपने द्वारा तन मन धन के साथ में सहयोग किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version