गुरू पूर्णिमा पर रेनवाल में विभिन्न स्थानों पर हुए गुरु पूजन कार्यक्रम

0
216
- Advertisement -

बिन गुरू के जीवन का उद्गार नहीं “

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत- ब्यूरो चीफ
किशनगढ़ रेनवाल। रेनवाल क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर कई पूज्य धामों, मंदिरों एवं आश्रमों में गुरू पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आए भक्तों ने अपने गुरु की चरण वंदना कर सप्रेम भेंट देकर दीक्षा ग्रहण की। यहां सत्संग कार्यक्रमों के बाद भक्तों के लिए पंगत प्रसादी का भी आयोजन किया गया।
रेनवाल के श्री संकटमोचन घुमटी वाले बालाजी मंदिर
गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इससे पहले रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं जागरण का आयोजन हुआ।
बालाजी महाराज को सिंदूर का चोला चढ़ाकर, नवीन पोशाक धारण कराई गई। पुजारी पं. रामावतार शर्मा द्वारा बालाजी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बालाजी महाराज की ज्योत प्रज्वलित कर भोग अर्पित किया गया। वहीं, निकटवर्ती मींडा गांव में बचनाश्रम बगीची में गुरू पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पीठाधीश केशवानंद महाराज व साध्वी केवलानंद बाईराम के चरणों में नमन कर व पूजा अर्चना की। इस दौरान केशवानंद महाराज ने कहा कि माता पिता और गुरु की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इनका जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। सैंकडों श्रद्धालुओं ने मंत्र दीक्षा ली। इस दौरान भंडारा का आयोजन भी हुआ। सुबह रामद्वारा में गुरु पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो रामद्वारा से शिव मंदिर, पुराना बाजार, वीर तेजा सर्किल, अम्बेडकर चोक होते हुए बचनाश्रम पहुंची। बगीची में भक्तों ने गुरु पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here