गुरला का रणजीत सागर तालाब हुआ ओवरफ्लो, बना पर्यटकों का आकर्षण केंद्र

0
56
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 758 स्थित गुरला का रणजीत सागर तालाब इन दिनों पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण केंद्र बना हुआ है। बीती रात हुई तेज बारिश के बाद तालाब अपनी 11 फीट भराव क्षमता पूरी कर 2 फीट ओवरफ्लो हो गया। पानी की रपट चालू होने के बाद से ही तालाब किनारे पर्यटकों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग यहां खूबसूरत नज़ारों का आनंद लेने के साथ सेल्फी लेने में मशगूल नज़र आए।

आसपास के गांवों में बढ़ेगा जलस्तर

तालाब का ओवरफ्लो पानी लावड़ा का बाड़ा, मोमी, चावडेड़ी, गाडरमाला, देवली सहित कई गांवों में जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों का जलस्तर बढ़ेगा। वहीं, गुरला-मांडलगढ़ रोड पर लावड़ा का बाड़ा के पास सड़क पर लगभग दो फीट पानी बह रहा है, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चौपाटी पर उमड़ी भीड़

रणजीत सागर तालाब के किनारे अस्थायी चौपाटी भी सज गई है, जहां चाट, पानीपुरी, कचौरी, फल-फ्रूट और सिंगाड़े की दुकानें दिखाई दीं। लोग यहां बैठकर नाश्ते और खाने-पीने का आनंद उठा रहे हैं।

स्थानीय निवासी सत्यनारायण सेन ने बताया कि जो भी लोग तालाब के पास से गुजरते हैं, वे इसे देखने और फोटो खींचने से खुद को रोक नहीं पाते।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here