Home latest गरीबों को भोजन खिलाकर मनाया गहलोत का जन्मदिन

गरीबों को भोजन खिलाकर मनाया गहलोत का जन्मदिन

0

गरीब एवं जरूरतमंद की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म _ बेनी प्रसाद कटारिया

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बस्सी ,जयपुर ।राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री जननायक  अशोक गहलोत  के 75 वें जन्म दिवस पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बेनी प्रसाद कटारिया के संयोजन में अपना घर आश्रम बस्सी में विमंदित एवं असहाय प्रभु जनों को भोजन कराकर मनाया।

कटारिया गहलोत के जन्म दिवस पर 25 सालों से कर रहे हैं सेवा कार्य
कटारिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री  गहलोत के जन्मदिन पर विगत 25 वर्षों से उनके जन्मदिन पर सेवा भाव के साथ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन करा कर जन्मदिन मनाया जा रहा है।
कटारिया ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर  गहलोत के दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ रहने की कामना की गई।

यह भी रहे मौजूद
इस अवसर पर रामलाल खोलिया विष्णु दत्त शर्मा कमल बडगूजर सुवालाल कुमावत एवं रामसेवक बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version