Home latest ग्रामीण जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : पशुपालन मंत्री

ग्रामीण जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : पशुपालन मंत्री

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 जोराराम कुमावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पावटा का किया लोकार्पण

जयपुर ।
राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जालोर जिले के नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पावटा का लोकार्पण समारोह राज्य के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य और आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर व लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर भवन का शुभारंभ किया।


ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

इस अवसर पर कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े कार्यों के लिए सदैव तत्पर है। सरकार का प्रयास है कि आमजन को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि पावटा में नवीन भवन बनने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।


योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान

पशुपालन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मोबाईल वेटेनरी यूनिट-1962, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, लिंग सॉर्टेड सीमन योजना जैसी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

मंत्री ने बताया कि आगामी बजट में पावटा में नवीन पशु उप केन्द्र खोले जाएंगे। आहोर विधानसभा क्षेत्र में पहले ही 11 उप केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 9 की स्वीकृति जारी कर दी गई है। साथ ही कई उप केन्द्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया है तथा बहुउद्देश्य पशु केन्द्र की भी स्थापना की जाएगी।


पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जोराराम कुमावत और विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।


सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

मंत्री कुमावत और विधायक राजपुरोहित ने रसियावास खुर्द से बीठिया तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को परिवहन में बड़ी सुविधा मिलेगी।


कार्यक्रम में रहे मौजूद

उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में पाली डेयरी के चैयरमैन प्रताप सिंह बिठिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, नगरपालिका तख्तगढ़ के चैयरमैन ललित रांकावत, बीसीएमओ मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल कुमावत, जिला परिषद सदस्य चंदन सिंह, पावटा के प्रशासक तेज सिंह, भंवर सिंह पादरली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत देवासी, गोवर्धन सिंह राजपुरोहित, अमर सिंह भामाशाह, जालोर सीएमएचओ भैराराम ज्याणी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विरेंद्र हंगतानी, आहोर एसडीएम सावरमल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

सड़क निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम में कृषि विपणन बोर्ड सुमेरपुर के सचिव रणवीर सिंह नैण, तख्तगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज कुमार, बूथ अध्यक्ष लादू सिंह और भगवान सिंह भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version