लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
जयपुर। गीता बल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, झालाना डूंगरी का वार्षिक उत्सव पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा रहे।
य़ह थे अतिथि
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय बैरवा महासभा प्रगतिशील के अध्यक्ष महेश धावनिया, जयपुर नगर निगम ग्रेटर के अतिक्रमण विरोधी दस्ते के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नुनीवाल, एडवोकेट नितिन वर्मा ,एडवोकेट गुरु प्रसाद लेखरा, मनोज मेहरा तथा दैनिक लोक टुडे के संपादक नीरज मेहरा शामिल रहे।
स्कूल परिवार ने किया स्वागत
विद्यालय के निदेशक रामकिशन मेहरा एवं प्रधानाचार्य रतनलाल बैरवा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक, कविताएं तथा राजस्थानी लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। “जैसी करनी वैसी भरनी” नाटक ने विशेष रूप से दर्शकों का मन मोह लिया। लगभग चार घंटे चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।
बच्चों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा प्रियांशी सैन को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से अतिथियों ने शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के संस्थापक रामकिशन मेहरा ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति भेंट किया जाए।