लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजस्व व उपनिवेशन विभाग राज्य मंत्री ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 85 कर्मियों को किया सम्मानित
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
भीलवाडा (विनोद सेन)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 76वा गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाईन मैदान में आयोजित हुआ ।
राजस्व व उपनिवेशन विभाग राज्य मंत्री विजय सिंह द्वारा जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ ।ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश मेहरा ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया ।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए समस्त प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को 76वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी ।
राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश चिकित्सा, शिक्षा, खेल, कृषि सहित समस्त क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूपर सरकार द्वारा हर वर्ग को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट से प्रदेश को नई ऊंचाइयां मिलेगी। राज्य सरकार ने गत एक वर्ष का कार्यकाल में कई विकास कार्यों व लोक कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में भारत देश ने अद्भुत प्रगति की है । एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक देश विकसित भारत बनने को लेकर संकल्पित है । इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी ।