Home latest गणगौर व ईद के मद्देनजर कालिका पेट्रोलिंग सख्त, मॉडिफाइड साइलेंसर बाइकों पर...

गणगौर व ईद के मद्देनजर कालिका पेट्रोलिंग सख्त, मॉडिफाइड साइलेंसर बाइकों पर कार्रवाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: मनजीत सिंह

श्रीगंगानगर शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने कालिका पेट्रोलिंग के तहत सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW नीलम चौधरी तथा सीर कौर के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 एवं 2 एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में सघन गश्त की गई।

ड्यूटी चार्ट के अनुसार शहर के नेहरू पार्क, आदर्श पार्क, दुर्गा मंदिर, रमेश चौक, विनोबा बस्ती, एच.पी. ब्लॉक, पुरानी आबादी, महिला पार्क, ढींगड़ा पार्क, सब्जी मंडी, सुखवंत सिनेमा, मिनी मायापुरी, सीताराम कुटिया एवं हरमिलापी कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखी गई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।

विशेष रूप से गणगौर एवं ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए आवारा बाइक सवारों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई कर उन्हें संबंधित ड्यूटी ऑफिसर पुरानी आबादी के सुपुर्द किया गया।

इसके साथ ही आमजन को राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर पुलिस सेवाओं, आपातकालीन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस की इस सतत कार्रवाई से शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी हुई है और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version