गजसिंहपुर थाने में बड़ी चूक, ब्लैक आउट में जगमगाता रहा पूरा थाना

0
127
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर 

श्रीगंगानगर।   खबर श्रीगंगानगर से है यहां एक तरफ देश की सीमा पर भारतीय सेना दुश्मन को धूल चटाने के लिए दिन रात मुस्तैद है। वहीं पुलिस थाना गजसिंहपुर में ब्लैक आउट के वक्त बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिली। यहां पुलिस की गाड़ी ब्लैक आउट के लिए शहर में पेट्रोलिंग कर रही थी वहीं थाना भवन पर लगी एलईडी बल्ब दूर दूर तक रोशनी बिखेर रहा था। गौरतलब है कि एक और प्रशासन ऐतिहात के तौर पर ब्लैक आउट के सख्त निर्देश दे रहा है वहीं थाना गजसिंहपुर द्वारा ब्लेक आउट के बीच बड़ी चूक दिखाई गई।

थाना भवन का मुख्य बल्ब जलता रहा। एक सजग नागरिक ने इस जलते बल्ब की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।यह एक बड़ी चूक है जब दुश्मन देश के ड्रोन हमला करने के लिए सीमा वर्ती क्षेत्र में टोह लेते घूम रहें हैं। क्या आला अधिकारी इस बड़ी चूक पर कोई एक्शन लेंगे?

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here