सेमारी के गातोडजी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर उमड़ी भक्तों की भीड़
बीएल जोशी
सलुम्बर, सेमारी। कस्बे में स्थित राजा वासक शेषावतार गातोड़जी धाम में पीठाधीश्वर संत पन्नालालजी फलाहारी महाराज के ससानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रंगीन लाइटिंग गुब्बारों व फ़ररियो से सजाया गया,सुबह गातोडजी बावजी के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ महोत्सव प्रारम्भ हुआ,सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आरती एवं दरिखाना कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसके साथ ही हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी,बाद में मंदिर परिसर में लम्बी कतारों में खड़े भक्त श्रद्धालु हाथो में श्रीफल वस्त्र व फूल मालाए लेकर अपने गुरुवर पीठाधीश्वर संत फलाहारी महाराज के दर्शन कर चरणो की पूजा की व आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए,इस अवसर पर कतार में खड़े भक्त श्रद्धालु गातोड़जी व फलाहारी महाराज के जयकारे लगा रहे थे तो वही महिलाएं समूह में गुरुजी के मंगल गीत गा रही थी।
भक्तों ने संत फलाहारी गुरु महाराज के चरणों की पूजा कर श्रीफल,वस्त्र व दक्षिणा भेंट कर गुरु दीक्षा ली,और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया।इस दौरान सलुम्बर विधायक शांता देवी मीणा ने भी गुरू पूजा कर आशीर्वाद लिया,एवम खेरवाड़ा विधानसभा पूर्व विधायक नानालाल अहारी एवम क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की,संत फलाहारी महाराज ने सभी भक्तजनों को मोतियों की माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया,दिनभर मंदिर परिसर में भीड़भाड़ के बीच भक्तों की रेलम पेल शाम तक जारी रही एवम भक्त श्रद्धालुओ ने महाप्रसादी ग्रहण की,रात्रिकालीन भजन संध्या के आयोजन में स्थानीय भजन गायको द्वारा धार्मिक भक्ति भजनों की प्रस्तुतिया दी जाएगी,गुरु पूर्णिमा के धार्मिक महोत्सव पर आसपास व दूर दराज से सैकडों भक्तजन आयोजन में शामिल हुए।