Home accident पार्वती नदी में डूबते तीन युवकों को भोलू ने बचाया, एक की...

पार्वती नदी में डूबते तीन युवकों को भोलू ने बचाया, एक की डूबने से

0

पार्वती नदी पर नहाने गए चार दोस्त डूबे 

तीन दोस्तों को साहसी युवक ने छलांग लगाकर बचाया / एक युवक का नहीं लगा सुराग / गोताखोर युवक की कर रहे हैं तलाश।

लक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे ब्यूरो चीफ धौलपुर
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड से होकर गुजर रही पार्वती नदी पर नहाने गए चार दोस्त डूब गए। नदी के किनारे खड़े एक युवक ने जान की बाजी लगाकर नदी में छलांग लगाकर तीन दोस्तों को बचा लिया है। लेकिन एक युवक का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही हैं।

चार दोस्त नदी में नहाने कूदे
बता दें कि सैपऊ उपखण्ड के रहने वाले चार दोस्त 17 वर्षीय नदीम पुत्र वकील, 20 वर्षीय हारन पुत्र अनवर,17 वर्षीय रमजानी पुत्र ईसब और 18 वर्षीय समीर पुत्र चंदा पार्वती नदी पर नहाने गए थे। बारिश की वजह से पार्वती नदी में पानी की आवक अधिक हो चुकी है। चारों दोस्त एक साथ नदी में नहाने के लिए कूद गए। नदी में गहरा पानी होने के कारण चारों जने डूबने लगे। तभी नदी किनारे खड़े युवक भोलू पुत्र राकेश ने चारों दोस्तों को पानी में डूबता हुआ देख और बिना समय गवाएं छलांग लगा दी। साहसी युवक ने हारून,रमजानी और समीर को बचा लिया। लेकिन नदीम गहरे पानी में डूब गया। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद सैपऊ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया है। लेकिन अभी तक युवक का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है। चार दोस्त पार्वती नदी में नहाने आए थे। तीन दोस्तों को एक साहसी युवक ने पानी में कूद कर बचा लिया है। एक की तलाश की जा रही है। उधर घटना से नदीम के परिजनों में मातम पसर गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version