Home latest गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल , गांधी सरदार नई दिल्ली द्वारा उदयपुर ...

गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल , गांधी सरदार नई दिल्ली द्वारा उदयपुर में हुआ समारोह

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रिसिंपल ठाकुर सहित 7 को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

देश के युवाओं को भारतीय संस्कृति को अपनाने के साथ सनातन की राह पर चलना चाहिए: महामंडलेश्वर महंत हंसाराम

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) यूनाइटेड नेशन से संबंद्ध और नेपाल सरकार से रजिस्टर्ड गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल तथा गांधी सरदार नई दिल्ली द्वारा राजस्थान की झीलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर शहर में आयोजित एक भव्य समारोह में कोटडी ब्लॉक के सवाईपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रिसिंपल प्रतिष्ठा ठाकुर को डॉक्टरेट मानद की उपाधि प्रदान की गई। गांधी सरदार फाउंडेशन नई दिल्ली की डॉयरेक्टर डॉ. हरीश पायला ने बताया कि उदयपुर में आयोजित भव्य समारोह में सुखाडिया विश्वविद्यालय की कुलपति सुनीता मिश्रा, जनार्दन राय राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति सारंग देवत, मत्स्य कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नीरज कुमार, महामंडलेश्वर स्वामी हंसाराम उदासीन हरी सेवा धाम आश्रम भीलवाड़ा, डॉ. अजीत कुमार कर्नाटकी कुलपति मत्स्यकी विश्वविद्यालय और डॉ. बीके शर्मा तथा पूर्व डीन मत्स्यकी विश्वविद्यालय एवं लोकपाल एमएलएसयू तथा सुमित अंकुर सिंह मेंबर मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट भारत सरकार द्वारा भीलवाड़ा में शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ प्रतिष्ठा ठाकुर को शिक्षा बालिका शिक्षा राजस्थान की कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। डॉ हरीश प्याला ने बताया कि इस समारोह में ठाकुर के अलावा विभिन्न क्षेत्र में योग्यता और विशेषता रखने वाले 6 अन्य व्यक्तियों को भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई तथा अन्य उपाधियां दी गई। उन्होंने बताया कि इन सभी का चयन पांच सदस्य ज्यूरी द्वारा समीक्षा और जांच के पश्चात किया गया। इसी कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार संघ द्वारा भी अलग-अलग क्षेत्र में विभिन्न उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को महाराणा शिरोमणी अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवसर पर महामंडलेश्वर महंत हंसाराम ने युवाओं को सनातन की राह पर चलने की सलाह देते हुए कहा कि देश के युवाओं को भारतीय संस्कृति को अपनाने के साथ सनातन की राह पर चलना चाहिए। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाराशर ने सभी अगुन्तको और अतिथियां का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version