लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अजमेर से नितिन मेहरा
अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से शहरवासियों और विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत गांधी भवन लाइब्रेरी के उन्नयन के लिए 6.46 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा।
क्या होगा खास?
-
लाइब्रेरी का निर्माण ग्राउंड + तीन मंजिला डिज़ाइन में किया जाएगा।
-
एक साथ सैकड़ों विद्यार्थी यहां बैठकर अध्ययन कर सकेंगे।
-
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए क्यूबिकल्स और विशेष अध्ययन क्षेत्र उपलब्ध होंगे।
-
बच्चों के लिए बाल पुस्तकालय, युवाओं के लिए पढ़ाई की व्यवस्था और बुजुर्गों के लिए वाचनालय की सुविधा रहेगी।
-
लाइब्रेरी के निचले हिस्से में पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
पृष्ठभूमि
इस परियोजना के लिए पूर्व में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। योजना के तहत गांधी भवन के पीछे स्थित भवन व स्कूल को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा, ताकि यहां आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी का निर्माण हो सके।
अजमेर के विद्यार्थियों को बड़ी राहत
अब अजमेर के विद्यार्थियों को महानगरों की तर्ज पर आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र यहां बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे और बच्चों में रीडिंग हैबिट विकसित होगी।
राज्य सरकार की इस पहल से अजमेर के विद्यार्थियों को न केवल बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा, बल्कि शहर के शैक्षिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
